उज्जैन ग्रामीण: पंथपिपलाई गांव में नागपुर से आए रिश्तेदारों ने घर में घुसकर किया हमला, वीडियो वायरल
नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के पंथपिपलाई गांव में एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि नागपुर से आए रिश्तेदारों ने घर में घुसकर हमला किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस पर भी पक्षपात के आरोप लगाए गए हैं। यह घटना 8 अप्रैल की है। जिसका वीडियो रविवार को सामने आया है।