पिछोर: ग्राम चिरोना निवासी फरियादी को कमलपुर के पास बाइक चालक ने मारी टक्कर, पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई
पिछोर थाना अंतर्गत ग्राम चिरोना निवासी फरियादी ने बताया है आज बुधवार को सुबह लगभग 11:00 बजे निज निवास ग्राम चिरोना से राग़ पंचमपुर जा रहे थे। तभी ग्राम कमलपुर के पास छोटी दबिया निवासी बाइक चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से फरियादी के भाई का पैर हुआ फैक्चर और फरियादी में भी कई जगह चोटें आई। फरियादी ने पुलिस थाना पिछोर में रिपोर्ट दर्ज कराई।