पिछोर: पिछोर क्षेत्र के सिरसा मंदिर के पास चार पहिया वाहन चालक ने कड़ेशरा निवासी को टक्कर मारी, पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज
पिछोर थाना अंतर्गत सिरसा मंदिर के पास आज मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे चार पहिया वाहन चालक ने ग्राम कड़ेशरा निवासी फरियादी में मारी टक्कर।फरियादी ने बताया कि पिछोर से खाद लेकर मायापुर की ओर कड़ेशरा जा रहे थे।सिरसा मंदिर के पास पहुंचे तो वहां पर पीछे से चार पहिया वाहन चालक ने मारी टक्कर।आरोपी मौके से हुआ फरार।फरियादी ने पुलिस थाना पिछोर में रिपोर्ट दर्ज कराई।