पिछोर: ग्राम मल्हावनी निवासी फरियादी के साथ गाली-गलौज और मारपीट, आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज
पिछोर थाना अंतर्गत ग्राम मल्हावनी निवासी फरियादी ने जानकारी के अनुसार बताया है कि मुझे ग्राम के ही लोगों से रुपए लेना थे,आज मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे मैंने अपने पैसे मांगे। सोई पैसे मांगने पर दबंगों ने मेरे साथ गाली-गलौज और मारपीट कर दी है। और मोबाइल एवं ट्रैक्टर भी छुड़ा लिया है। फरियादी ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना पिछोर में रिपोर्ट दर्ज कराई।