चमोली: भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र और त्योहारी सीजन में सुरक्षा कड़ी, एसपी ने दिए अहम निर्देश
भराड़ीसैंण में आगामी विधानसभा सत्र और त्योहारी सीजन के मद्देनजर एसपी चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। बैरिकेडिंग, यातायात और अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था समय से पूरी करने और संवेदनशील स्थलों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए।