राशमि: मुरोली में रॉयल्टी कार्मिकों पर हमला, मामला दर्ज, बजरी परिवहन की रॉयल्टी जांच के दौरान हुई मारपीट
पुलिस थाने में बजरी परिवहन की रॉयल्टी जांच को लेकर रॉयल्टी कार्मिकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शनिवार को इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया है। थानाधिकारी रतन सिंह ने शनिवार शाम 8 बजे जानकारी देते हुए बताया कि किशन लाल पुत्र त्रिलोक गुर्जर निवासी मुजरास, थाना कराई, जिला भीलवाड़ा ने शिकायत दर्ज कराई