झारखण्ड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के हजारों की संख्या में आंदोलनकारी सीएम आवास का घेराव करने पहुँचे हैं। वहीं दूसरी तरफ आंदोलन को देखते हुए राँची पुलिस ने व्यापक तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री आवास पहुंचने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।