कांके: रांची के विभिन्न मस्जिद और ईदगाह का ग्रामीण एसपी ने किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Kanke, Ranchi | Jun 17, 2024 रांची में बकरीद का त्योहार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही रांची के विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की जा रही है। इस दौरान रांची के ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने रांची के विभिन्न मस्जिद और ईदगाह का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।