कांके: रांची के हिंदपीढ़ी में बकरीद पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, कोतवाली डीएसपी ने लिया जायजा
Kanke, Ranchi | Jun 17, 2024 बकरीद पर्व को लेकर पूरे रांची में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।संवेदनशील जगहों की पहचान कर पुलिस बलों की तैनाती गई है। इसी कड़ी में रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में बकरीद पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में हैं। बीते देर रात कोतवाली डीएसपी हिंदपीढ़ी इलाके में पहुंचे और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।