कांके: रांची स्थित बड़ा तालाब में फैली गंदगी को लेकर झील बचाओ समिति के साथ राज्यसभा सांसद ने किया विरोध प्रदर्शन
Kanke, Ranchi | Jun 16, 2024 राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने झील बचाओ समिति के सदस्यों के साथ रांची के बड़ा तालाब के सामने नगर निगम और जिला प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और तालाब की संपूर्ण सफाई की मांग की। तालाब की सफाई को लेकर राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि वर्षों से रांची की पहचान बन चुका बड़ा तालाब का अस्तित्व आज खतरे में है। पिछले कई दिनों से पानी से दुर्गंध आ रही है।