कांके: रांची के अरगोड़ा स्थित एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने खुलासा, दो लड़की सहित तीन को गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jun 16, 2024 रांची के अरगोड़ा स्थित एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने दो लड़की सहित तीन को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लड़कियों में एक बिहार के हाजीपुर जबकि दूसरी बंगाल की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि देह व्यापार की सूचना पर रांची के अरगोड़ा स्थित एक होटल में छापेमारी की गई। जिसमे आपत्तिजनक हालत में दो लड़कियां और एक लड़का पकड़ा गया।