टंडवा: पुलिस ने बसरिया मोड़ के पास से फ्लाई ऐश लदे छह वाहन जब्त किए, कार्रवाई जारी
Tandwa, Chatra | Jan 7, 2026 टंडवा पुलिस की टीम ने बसरिया मोड़ के समीप से फ्लाई स्लेड 6 वाहनों को जब्त कर लिया है पुलिस की टीम सभी वाहनों को जब्त कर थाना ले आई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अनिल उरांव ने बुधवार को शाम के 5:00 बजे बताया कि वाहनों के कागजातों की जांच की जा रही है जिसके बाद वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।