चोरी की मोटरसाइकिल समेत दो आरोपित गिरफ्तार
नंबर प्लेट बदलकर चला रहे थे चोरी की बाइक, पूछताछ में हुआ खुलासा
चायल। चरवा थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद की है। दोनों आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार 22 सितंबर को राजेश कुमार पुत्र धर्मवीर निवासी सटई थाना चरवा ने तहरीर देकर बताया था कि 18 सितंबर को वह अपनी मोटरसाइकिल UP73X9712 चौरीडीह में खड़ी कर दुकान से सामान लेने गया था। वापस लौटने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली।
आसपास के लोगों ने बताया कि चौरीडीह निवासी अंकुश त्रिपाठी व दो अन्य लोग बाइक ले जाते दिखाई दिए थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की।
गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुकदमे में वांछित अंकुश त्रिपाठी पुत्र ज्ञान त
Manjhanpur, Kaushambi | Sep 23, 2026