बिछिया: अंजनिया के ग्राम चुट्टी में विवाह समारोह में शामिल हुए विधायक नारायण सिंह पट्टा; नवदंपति को दिया शुभाशीर्वाद!
बिछिया विकासखंड के अंजनिया क्षेत्र के समीपी ग्राम चुट्टी में मंगलवार, 7 जुलाई की रात्रि लगभग 9 बजे आयोजित विवाह समारोह में क्षेत्रीय विधायक नारायण सिंह पट्टा शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस साथी श्री यदुनन्दन झारिया की सुपुत्री के विवाह उत्सव में सहभागिता कर नवदंपति को शुभाशीर्वाद दिया। विधायक श्री पट्टा ने वर-वधू के सुखद,जीवन की कामना भी की