मोदीनगर: रैपिड रेल फेज़-2 का PM मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन, फूलों से सजाया गया मुरादनगर RRTS स्टेशन
देश की पहली रीजनल रैपिड रेल के दूसरे फेज़ का बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुरादनगर RRTS स्टेशन पर हरी झंडी दिखाएंगे। इसके लिए पूरे स्टेशन परिसर को अलग अलग रंग के फूलों से सजाया गया है। आपको बता दें कि दूसरे फेज में रैपिड रेल गाजियाबाद के दुहाई डिपो से मोदीनगर नॉर्थ स्टेशन तक चलेगी।