मोदीनगर: मोदीनगर और निवाड़ी समेत सभी थाना क्षेत्रों में देर शाम पुलिसकर्मियों ने की पैदल गश्त, कमिश्नर के निर्देश पर चला अभियान
मोदीनगर, निवाड़ी और मुरादनगर समेत समस्त थाना क्षेत्रों में मंगलवार देर शाम थाने की पुलिस टीम की ओर से गश्त की गई। पैदल गश्त के दौरान संदिग्ध वाहनों व सड़क किनारे खड़े संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग भी की गई है। इस बीच चेकिंग के साथ ही वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने को लेकर भी निर्देशित किया।