मोदीनगर: मुरादनगर के लोगों के लिए अच्छी खबर, बुधवार से नमो भारत ट्रेन दौड़ेगी। pm नरेंद्र मोदी रूट का उदघाटन करेंगे, तैयारी पूरी
नमो भारत ट्रेन के संचालन से मोदीनगर से गाजियाबाद के बीच की दूरी कुछ ही मिनटों में तय हो सकेगी। लोगों के समय की बचत होगी। उन्हें लाभ मिलेगा। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर का काम मार्च 2019 से शुरू हुआ था। पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके प्रायोरिटी सेक्शन का शुभारंभ किया। जिसमें दुहाई तक नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरू हुआ।