मोदीनगर: मोदीनगर नगर पालिका में विकास कार्यों को लेकर हुई अहम बैठक, करोड़ों की लागत के प्रस्ताव हुए पास
मोदीनगर में नगर पालिका की ओर से मंगलवार को एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों की लागत के प्रस्ताव पास हुए। नगर पालिका अध्यक्ष विनोद वैशाली जाटव ने जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड बजट बैठक संपन्न की गई। इस बैठक में कुल 136 करोड़ 69 लाख 50 हजार की अनुमानित आय का विवरण बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।