रामपुर: सोमवार को हेल्थ विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी ने किला परिसर में गोली मारकर आत्महत्या की, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Rampur, Rampur | Nov 10, 2025 सोमवार को सुबह 6 बजे के आसपास बाज़रिया मुल्ला ज़रीफ़ निवासी अब्दुल रहीम खान ने किले में बालिका स्कूल के निकट सुलसान सड़क पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अब्दुल रहीम खान हेल्थ विभाग में लेब टेक्निशन के पद से रिटायर्ड थे। परिजनों ने बताया कि कारोबारी तनाव और पैसों को लेकर चल रहे विवाद वजह बताई है। परिजनों ने हत्या की भी आशंका जताया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है