हमीरपुर: भौंरा डांडा मार्ग से एक युवक को अवैध तमंचे के साथ किया गया गिरफ्तार
बीती रात पुलिस ने गश्त के दौरान सुरौली बुजुर्ग निवासी एक युवक को भौरा डांडा मार्ग से अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार करके जेल भेजा है। थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि गश्त के दौरान भौरा डांडा मार्ग के समीप से सुरौली बुजुर्ग निवासी धर्मेंद्र पुत्र सियाराम को एक अदद तमंचा 32 बोर व एक अदद कारतूस के साथ गिरफ्तार करके मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा है।