हमीरगढ़: जान हथेली पर रखकर सफर, बिना नंबर के टेम्पो की छत पर बैठीं 7-8 महिलाएं, जिम्मेदारों की निगरानी पर उठे सवाल
हमीरगढ़। मंगरोप-भीलवाड़ा मार्ग पर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है।कस्बे के बस स्टैंड से गुजर रहे एक बिना नंबर के चौपहिया टेम्पो की छत पर करीब 7 से 8 महिलाएं बैठकर सफर करती नजर आईं।इस दौरान टेम्पो सड़क पर दौड़ता रहा और महिलाएं जान जोखिम में डालकर छत पर बैठी रहीं।