कालपी: चंदरसी गांव में मां-बेटी के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने 6 लोगों पर दर्ज किया मुकदमा
Kalpi, Jalaun | May 27, 2026 कदौरा थाना क्षेत्र के चंदरसी निवासनी रेखा पत्नी गौतम ने 26 मई को पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि 22 मई को गांव के ही निवासी जितेंद्र पुत्र चतुरराम समेत 6 लोगों ने रात में मेरे और मेरी पुत्री के साथ गाली गलौज कर मारपीट की थी और सूचना देने जाते समय पुनः गाली गलौज कर मारपीट की थी, पुलिस ने 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर बुधवार शाम 5:30 बजे जानकारी दी है।