दुर्ग: दुर्ग जिले में नंदिनी-खुंदनी मार्ग पर सूमो और सब्जी से भरे पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर
Durg, Durg | Dec 22, 2025 दुर्ग जिले में नंदिनी-खुंदनी मार्ग पर सूमो और सब्जी से भरे पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सूमो ड्राइवर वाहन में ही फंस गया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना नंदिनी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान गिरहौला निवासी अमन कुमार बंधे (23) के रूप में हुई है।