कौंच: अर्जुनपुरा गांव में घर में घुसे चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया, बक्से का ताला तोड़कर कैश और जेवरात चुराए
Konch, Jalaun | Apr 27, 2026 नदीगांव थाना क्षेत्र के अर्जुनपुरा गांव में बीती देर रात घर में घुसे चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया, वही चोर बक्से का ताला तोड़कर कैश और जेवरात चुराकर ले गए, वही चोरों की धमा चौकड़ी से ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है, वही सोमवार की सुबह करीब 8 बजे जागने पर गृहस्वामी और परिजनों को चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।