फतेहाबाद: डौकी के ग्राम कछपुरा में आर्थिक तंगी से परेशान युवक का पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Fatehabad, Agra | Jul 14, 2026 डौकी थाना क्षेत्र के कछपुरा गांव में मंगलवार सुबह 42 वर्षीय युवक का शव गांव से नगला कांस जाने वाले मार्ग पर एक पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।