शिवपुरी नगर: विधायक लोधी की बयानबाजी के विरोध में सीएम के नाम ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग
शिवपुरी जिले के पिछोर विधायक प्रीतम लोधी द्वारा करैरा एसडीओपी एवं आईपीएस अधिकारी आयुष जाखड़ के विरुद्ध की गई कथित अभद्र बयानबाजी और सार्वजनिक धमकी का मामला अब गरमाता जा रहा है। इस घटना को लेकर सम्पूर्ण बहुजन समाज शिवपुरी ने कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए आज बुधवार की दोपहर 1 बजे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक शिकायती पत्र भेजा है।