कानपुर: चकेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत टेंट हाउस व्यापारी के पिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
चकेरी थाना क्षेत्र में टेंट हाउस व्यापारी के पिता केडीए कॉलोनी देहली सुजानपुर निवासी सूर्यकांत झा (57)ने सोमवार सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया बेटा गोविंद टेंट हाउस चलाता है वहीं पिता ई-ऑटो रिक्शा चालक थे। थाना प्रभारी ने मंगलवार सुबह 7बजे बताया कि घटना की सूचना मिलने पर फॉरेंसिक टीम और पुलिस को मौके पर भेजा गया था शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया