जमुई: धर्मांतरण, गौ तस्करी और गौशाला पर गंभीर मंथन: अंबेडकर जयंती की रूपरेखा बनी, रामनवमी यात्रा रोकने पर आक्रोश
Jamui, Jamui | Apr 5, 2026 जमुई में सिखों के तीसरे गुरु अमर दास जी की जयंती के अवसर पर रविवार 1 बजे विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के नेतृत्व में सनातन एकता समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक शहर के पुरानी बाजार स्थित श्री रामकृष्ण गौशाला मंदिर परिसर में हुई, जिसकी अध्यक्षता विहिप के जिला मंत्री कुंदन यादव ने की। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।