भिवानी: करीबन 34 वर्ष की सेवाओं के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग के खंड कैरू कार्यालय में कार्यरत सहायक बाबूलाल रिटायर हुए
महिला एवं बाल विकास परियोजना खंड कार्यालय कैरू में सहायक बाबूलाल को भावभीनी विदाई दी गई। बाल विकास एवं परियोजना अधिकारी लाजवंती ने कहा है कि पिछले काफी समय से सहायक के तौर पर सेवारत बाबूलाल मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए हैं। सीडीपीओ लाजवन्ती ने कहा कि बाबूलाल ने अपना रिकार्ड 34 साल 21 दिन का कार्यकाल कर्त्तव्य निष्ठा से पूरा किया।