भिवानी: स्वीप अभियान के तहत मंगलवार को गांव जूई में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मतदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
कार्यक्रम में पंहुचे सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मनोज कुमार दलाल ने छात्र-छात्राओं से लोकतंत्र के महापर्व में 25 मई को शत-प्रतिशत मतदान के लिए आमजन को जागरूक करने के अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त आधार प्रदान करने में एक-एक मत की अहमियत है। ऐसे में मतदाताओं को जागरूक कर जिम्मेदारियों का पालन सुनिश्चित करें।