भिवानी: लघु सचिवालय में एक्सपेंडीचर ऑब्जर्वर प्रणेश गुप्ता आईआरएस और उपेंद्रबीर सिंह आईडीएएस ने चुनावी खर्च का ब्यौरा रखने से
भिवानी-महेंद्रगढ़ क्षेत्र के लोकसभा चुनाव को पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने को लेकर एक्सपेंडीचर ऑब्जर्वर प्रणेश गुप्ता आईआरएस और उपेंद्रबीर सिंह आईडीएएस ने मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित वीडियो कॉंफ्रेंस हॉल में चुनावी खर्च का ब्यौरा रखने से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ विस्तार से समीक्षा की।