भिवानी: जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने खुला दरबार लगाकर सुनी वार्ड नंबर 27 और 31 के लोगों की समस्याएं
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने उपायुक्त नरेश नरवाल के आदेशानुसार मंगलवार को वार्ड नंबर 27 के लिए मानान पाना में तथा वार्ड 31 के लिए डीसी कालोनी के बूस्टर स्टेशन परिसर में जनता दरबार लगाया। नागरिकों ने पर्याप्त पेयजल मुहैया करवाने व सीवरेज लाईनों को खुलवाने की मांग रखी।