छीपाबड़ोद: काजलिया में आकाशीय बिजली गिरने से चार गायों की हुई मौत
छीपाबडौद उपखण्ड क्षेत्र के काजलिया गांव में शनिवार 14 जून 2025 को अचानक आए आंधी-तूफान और तेज बारिश के बीच काजलिया गांव में आकाशीय बिजली गिरने से चार गायों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। आकाशीय बिजली गिरने पर प्रशासन को सूचना दे दी गई है और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।