छीपाबड़ोद: सारथल पीएचसी में प्रसूता कक्ष की छत से गिरा प्लास्टर, भर्ती प्रसूता बाल-बाल बची, छत से सरिये बाहर निकले
शनिवार को छीपाबड़ौद उपखण्ड क्षेत्र के सारथल चिकित्सालय में स्थित प्रसूता कक्ष की छत का गिरा प्लास्टर बड़ा हादसा होने से टला। इस हादसे में वार्ड में भर्ती प्रसूता बाल-बाल बच गई। 10 मिनट पहले ही प्रसूता व नवजात को किया डिस्चार्ज किया गया था। नही तो बड़ी दुर्घटना हो जाती। गौरतलब हो की सारथल चिकित्सालय की बिल्डिंग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।