दरभंगा: राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जिला पंचायत राज पदाधिकारी के साथ की बैठक
09 मई 2026 को होने वाले वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री अजय कुमार शर्मा ने पंचायती राज पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत छोटे मुकदमों को आपसी समझौते से निपटाने के लिए बहुत ही बेहतरीन विकल्प है। इस संबंध में जानकारी सोमवार की शाम 6.30 बजे दी।