चायल: कनैली CHC क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग ने कसा शिकंजा, चार संस्थानों पर नोटिस
कौशांबी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल और सीएमओ डॉ. संजय कुमार गुप्ता के निर्देश पर सीएचसी कनैली अधीक्षक डॉ. मुख्तेश द्विवेदी ने टीम के साथ अरका फतेहपुर, म्योहर और सचवारा में छापेमारी की। जांच में मेडिकल स्टोर की आड़ में इलाज किए जाने तथा अनियमितताएं मिलने पर चार क्लीनिकों पर नोटिस चस्पा कर तीन दिन के भीतर दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।