करौं: पाथरोल के कोल्होड़ में मिला, दुर्गापुर-पाथरोल पुलिस ने साझा अभियान में सवा करोड़ की संपत्ति ज़ब्त की
Karon, Deoghar | Jun 24, 2026 पथरोल थाना क्षेत्र के कोल्होड़ गाँव में अंतरराज्यीय माल चोरी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर पुलिस और पथरोल पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार सुबह करीब 8 बजे छापेमारी कर कोल्होड़ निवासी हमीद अंसारी के मकान से लगभग सवा करोड़ रुपये मूल्य के गारमेंट्स व अन्य सामान बरामद किए। हालाँकि, चोरी में शामिल ट्रक और चालक अब तक फरार हैं।