खरगोन जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर केली गांव में दीये से जूते चप्पल दुकान में आग लग गई, जिससे दंपती व 2 बच्चे झुलस गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया था, लेकिन गर्भवती महिला की गंभीर हालत होने के कारण इंदौर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला 70 प्रतिशत तक जल गई है।