नगर पालिका ने ट्रैफिक पुलिस के साथ शहर में पार्किंग क्षेत्र में रखा सामान हटाने की कार्रवाई की। फलवालों के ठेले हटाए गए। जबकि फूल कारोबारियों का सामान जब्त किया। राजस्व प्रभारी महेश वर्मा ने कहा कि नगर पालिका का उड़नदस्ते ने सब्जी मंडी, नपा क्षेत्र, बिस्टान रोड तिराहा, जिला सहकारी बैंक, खंडवा रोड क्षेत्र में अभियान चलाया।