खरगौन: खरगोन में 15 समूहों की शराब दुकानों का 15 प्रतिशत मूल्य बढ़ोतरी के साथ नवीनीकरण, नांद्रा समूह की निकाली लॉटरी
खरगोन जिले की शराब दुकानों का नवीनीकरण लॉटरी के जरिए शुक्रवार को किया गया। खरगोन जिले में कुल 83 शराब दुकानें वही 19 समूहों में विभाजित है। जिनका कुल आरक्षित मूल्य 2 अरब 79 करोड़ 11 लाख 24 हज़ार 938 रुपए हैं। जिनमें से 15 शराब समूहों की दुकानों का 15 प्रतिशत मूल्यवृद्धि के साथ नवीनीकरण कराया गया। नांद्रा शराब दुकान समूह का निष्पादन लॉटरी के जरिए किया गया ।