खरगोन जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर मेनगांव स्थित में एकलव्य आदर्श गर्ल्स होस्टल की 224 छात्राएं नाराज है। ऐसा माना जा रहा है कि हॉस्टल वार्डन अरुणा डुडवे के सस्पेंशन को लेकर ऐसा हैं। एक छात्रा की कमिश्नर को शिकायत पर डिप्टी कमिश्नर ने जांच की। उसके बाद यह कार्रवाई हुई थी। शुक्रवार को सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य ने हॉस्टल पहुंचकर छात्रों को समझाइश दी है।