सैदपुर: मंदिर के पास खुली अवैध मांस की दुकानों को पुलिस ने कराया बंद, मंदिर के बाहर मिला हड्डी और मांस का टुकड़ा
सैदपुर नगर के सादात रोड पर स्थित हनुमान मंदिर के पास खुले में संचालित हो रही मांस की अवैध दुकानों को लेकर श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश देखने को मिला है। गुरूवार को भी मंदिर परिसर के बाहर मांस के अवशेष और हड्डियां पाए जाने पर श्रद्धालु और स्थानीय निवासी बुरी तरह भड़क गए। सूचना मिलने पर वहाँ पहुँची पुलिस ने मांस कारोबारियों को फटकारते हुए दुकानें बंद करा दी।