दतिया नगर: दतिया: रावतपुरा कॉलेज में सजी सुरों की महफिल, “मेरी आवाज ही पहचान है” ग्रुप ने बांधा समां
म्यूजिकल ग्रुप “मेरी आवाज ही पहचान है” की ओर से मंगलवार रात रावतपुरा इंजीनियरिंग कॉलेज के कल्चरल हॉल में फिल्म संगीत एवं कराओके सिंगिंग का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। आयोजन की जानकारी बुधवार सुबह 10 बजे प्राप्त हुई। कार्यक्रम में संगीत प्रेमियों ने देर रात तक सुरीले गीतों का आनंद लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शांतनु अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि अमित अग्रवाल रहे।