बरेली: एसएसपी ऑफिस पहुंचे सपा डेलीगेशन ने अपने प्रत्याशी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को गलत बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की
आंवला संसदीय क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सैय्यद आबिद रजा का नामांकन पत्र खारिज की सूचना मामले में आरोपी सत्यवीर सिंह समेत सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में आज एसएसपी कार्यालय पहुंचे समाजवादी पार्टी के एक डेलीगेशन ने अपने प्रत्याशी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को गलत बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।