बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ
सीबीगंज थाना क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी में महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने महिला को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घरेलू कलह के चलते महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया।