बरेली: भोजीपुरा थाना क्षेत्र के धौराटांडा रोड पर दो बाइकों में हुई भिड़ंत
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के धौरा टांडा रोड पर दो तेज रफ्तार बाइकों की भिड़ंत देखने को मिली है। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।