बरेली: कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने के बाद नीरज मौर्य ने कहा षड्यंत्र के तहत लिखवाया गया मुकदमा
बसपा के दो उम्मीदवारों के मामले में पुलिस ने कोतवाली में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नीरज मौर्य व सत्यवीर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद नीरज मौर्य ने पत्रकारों से कहा कि षड्यंत्र के तहत मुकदमा लिखवाया गया है। जबकि इस पूरे मामले से उनका लेना-देना नहीं है।