जमुई: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में नन्ही स्कूली बच्चियों ने DM और SP के कलाई पर बांधी रक्षासूत्र, दी शुभकामनाएं
Jamui, Jamui | Aug 18, 2024 रक्षाबंधन पर्व से पहले डीएम व एसपी कार्यालय जमुई में प्राचार्य सुमित सिंह के नेतृत्व में शिक्षक, शिक्षिकाओं के संग पहुंची टीआर नारायण हेरिटेज प्ले स्कूल की नन्ही बच्चियों ने डीएम राकेश कुमार एवं एसपी डा.शौर्य सुमन के कलाई पर राखियां बांधी। बारी-बारी से डीएम व एसपी की कलाईयों पर राखी बांधने से पहले उन्हें तिलक किया और उनकी आरती उतारकर लंबी उम्र की कामना की।