जमुई: गढ़ी थाना के सब इंस्पेक्टर ने पिता को हाजत से आज़ाद करने के लिए पुत्र से मांगे 10 हज़ार रुपये, SP ने किया निलंबित
Jamui, Jamui | Aug 18, 2024 हाजत से छोड़ने के एवज में 10 हज़ार रुपया मांगना गढ़ी थाना के सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार को मंहगा पड़ गया। घुस मांगने की बातें मोबाइल में रिकॉर्ड हो गई और इसकी भनक एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन को लगी। फिर एसपी ने फौरन कार्रवाई करते सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार को निलंबित कर दिया और जांच का आदेश दिया।