कुर्था: सोमवती अमावस्या पर कुर्था में उमड़ी आस्था, पीपल पूजन को लेकर दिखा उत्साह
Kurtha, Arwal | Jun 15, 2026 सोमवती अमावस्या के अवसर पर सोमवार को कुर्था प्रखंड में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाएं एवं युवतियां पीपल वृक्ष की पूजा-अर्चना के लिए विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचीं। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा कर 108 बार परिक्रमा की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और पति की दीर्घायु की कामना की।